Deoli News 26 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति की ओर से महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार को 8 विभिन्न स्थानों पर जल मंदिर की शुरुआत की गई। जिससे लोगों को गर्मी में पेयजल मिल सकेगा।
समिति के अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि गत वर्ष भी यह जल मंदिर शुरू किए गए थे। जिन्हें सर्दी के बाद वापस शुरू किया गया है। वही दो स्थानों पर नहीं व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान गणेश रोड स्थित समिति अध्यक्ष के घर के बाहर प्याऊ शुरू किया गया। इस दौरान घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, श्यामलाल पारीक, कन्हैयालाल लुनिवाल, राजेंद्र जिंदल, महावीर कुमार जैन, रमेश त्रिपाठी, किशन सिंहल, सत्यनारायण सरसड़ी सहित सदस्य मौजूद थे।
पुण्यतिथि पर फलाहार कराकर दरी पट्टी भेंट
शहर निवासी सुरेश बिशनानी की माता की 22वी पुण्य तिथि पर “गणेश बाल संस्कार” केन्द्र के बच्चों को फल एवं अल्पाहार वितरित किया। वहीं संस्कार केन्द्र के लिए 12 गुणा 15 आकार की दरी भेंट की गई। यह संस्कार केन्द्र सेवा भारती देवली की ओर से चलाया जा रहा है। इस संस्कार में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को संस्कारित एवं शिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। संस्कार केन्द्र में मनीषा मीणा द्वारा प्रतिदिन नियमित क्लास लगाई जा रही है। इसमें बच्चों को खेल एवं पढ़ाई के द्वारा सनातन धर्म संस्कृति से जुड़े रहने एवं स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाता है।



