Deoli News 27 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संत शिरोमणि धन्ना भगत जन्मोत्सव को लेकर एक मार्च को कोटा से नगर कीर्तन यात्रा देवली पहुंचेगी। जिसका यहां शहर में स्वागत किया जाएगा।
प्रीतपाल सिंह ने बताया कि यह नगर कीर्तन यात्रा कोटा के अगमगढ साहिब से रवाना होकर धुंआकला जाएगी। इस दौरान एक मार्च दोपहर डेढ़ बजे देवली पहुंचने पर स्थानीय संगत की ओर से शहर से पेट्रोल पंप चौराहे पर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया जाएगा। नगर कीर्तन यात्रा को यहां से एसबीआई बैंक के पास, गौरव पथ होते हुए गुरुद्वारा परिसर लाया जाएगा। जहां श्रद्धालुओं को अल्पाहार दिया जाएगा। इसके बाद नगर कीर्तन यात्रा धुंआ कला के लिए रवाना हो जाएगी।



