-
दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
-
महाशिवरात्रि पर लोगों ने किए दर्शन
Jahazpur News 26 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) महाशिवरात्रि पर जहाजपुर के लोकप्रिय बारह देवरा मंदिर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालु की भीड़ के बीच नाग देवता ने शिवलिंग की परिक्रमा की। जिसे देखकर श्रद्धालु दंग रह गए।
इसे देखने के लिए कई श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। जैसे ही नाग देवता ने भोलेनाथ के शिवलिंग के चारों ओर परिक्रमा की। वैसे ही पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारे गूंज उठे। मंदिर के पुजारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन यह घटना भक्तों के लिए एक विशेष है। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने इसे चमत्कार माना है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन और विशेष अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया। इस घटना ने मंदिर के महात्म्य को बढ़ाया है।




