Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsश्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, 8 महिलाएं सहित 15 घायल

श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, 8 महिलाएं सहित 15 घायल


Jahazpur News 26 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर थाना क्षेत्र के पांचा का बड़ा गांव में महाशिवरात्रि पर मधुमक्खियां के हमले से 15 जने घायल हुए है। इनमें 8 महिलाएं भी शामिल है।

दरअसल महाशिवरात्रि पर बुधवार को बड़ा गांव में पहाड़ी पर स्थित धूलेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालु ध्वजा चढ़ाने और भंडारे के लिए एकत्र हुए थे। यहां अचानक मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस हमले से पूजा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हमले में 15 जनें घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल होने में अन्तिमा मीणा, रजन मीणा, अतुल मीणा, आशा मीणा, हंसराज मीणा, मोनिका मीणा, लक्की मीणा, खुशबू मीणा, मनिष मीणा, कल्पना मीणा, सावित्रि मीणा, विकास मीणा, सीमा मीणा तथा वीरेन्द्र मीणा शामिल हैं। घायल सभी व्यक्तियों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाजपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका तत्काल उपचार शुरू कर दिया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d