प्रदेशभर से नगर कीर्तन यात्राएं पहुंची, दो दिवसीय महोत्सव का समापन
Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धुआंकला स्थित धन्ना भगत गुरुद्वारा में रविवार को वार्षिक महोत्सव आयोजित हुआ। इससे पहले शनिवार को कोटा के अगमगढ़ गुरुद्वारे से बाबा लखासिंह के नेतृत्व में नगर कीर्तन यात्रा धन्ना भगत गुरुद्वारा पहुंची।
इसके अलावा जयपुर, अजमेर व पुष्कर से भी नगर कीर्तन यात्राएं धुआं कला पहुंची। रविवार को पंजाब, लुधियाना, गुजरात, सवाईमाधोपुर से आए संतों ने गुरुवाणी का उल्लेख किया। वहीं धन्ना भगत की जीवनी पर प्रकाश डाला। शनिवार सुबह से अखंड गुरुवाणी पाठ शुरू हुए। जिसमें प्रदेश भर से सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे में मत्था टेककर खुशहाली की कामना की। दरअसल भगत धन्नाजी का जन्म 1472 ई में धुआं कला के एक साधारण जाट परिवार में हुआ था। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा में मत्था टेका। इस मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रम एवं आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने लंगर में गुरु प्रसादी ग्रहण की।



