Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsस्पर्श माहेश्वरी को मिला गोल्ड मेडल

स्पर्श माहेश्वरी को मिला गोल्ड मेडल


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली निवासी व केंद्रीय विश्वविद्यालय में एमएससी स्टेटिस्टिक्स में अध्यनरत स्पर्श माहेश्वरी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

दरअसल विश्वविद्यालय के एक मार्च को आयोजित दीक्षांत समारोह में इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के चेयरमैन डॉ. निलेश देसाई एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रो. टीजी सीताराम ने स्पर्श माहेश्वरी को गोल्ड मेडल प्रदान किया। स्पर्श ने नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर लोकसभा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से राजस्थान का नेतृत्व किया था जिसमें स्पर्श को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करने का अवसर मिला था। स्पर्श माहेश्वरी नेहरू मार्केट देवली के निवासी के अशोक माहेश्वरी के पुत्र है। इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर स्पर्श का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d