Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनैना नीचा करले श्याम से मिलावेली काई, फागोत्सव की धूम

नैना नीचा करले श्याम से मिलावेली काई, फागोत्सव की धूम

जमकर झूमी महिलाएं, पुष्प वर्षा की


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरवपथ स्थित ज्योति कॉलोनी के मदन पैराडाइज में रविवार को लाडली सरकार ग्रुप की ओर से फाग उत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर महिलाएं होली के गीतों व भजनों पर जमकर झूमी। 

दोपहर ढाई बजे भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर फाग उत्सव की शुरुआत की गई। इस मौके पर भगवान श्याम, सांवरिया सेठ, गणपति और माता रानी के भजन गाए गए। फाग उत्सव शाम 5 बजे तक चला। इसमें करीब 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। फाग उत्सव में महिलाओं ने संगीत की धुन पर नैना नीचा कर ले श्याम, यह ऊंची पेड़ी शाम की, अमलीदो अमलीदो, रंग मत डाल सांवरिया, आज बिरज की होली है रसिया सहित भजनों पर जमकर का नृत्य किया। इस दौरान भगवान श्रीराधा एवं कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। महिलाओं ने फाग उत्सव को लेकर पुष्प वर्षा की और परस्पर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। फ़ागोत्सव में ज्योति कॉलोनी, जनता कॉलोनी, तेली मोहल्ला, विवेकानंद कॉलोनी सहित क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया।

समापन तक कार्यक्रम की रौनक बनी रही। इस मौके पर आयोजन से जुड़ी मोना बलसोरा, सुनीता चौधरी, मोना साहू, नीलू साहू, रेखा, ललिता साहू, उर्मिला साहू, संगीता सेन, अरुणा चौधरी, वीणा जोशी, सुमन साहू आदि उपस्थित थी। जिन्होंने कार्यक्रम संयोजन में सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d