सड़क हादसे में भी एक अन्य युवक की मौत हुई
Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टीकड गांव के नेशनल हाइवे पर जयपुर जाने के दौरान ट्रक के सह चालक की तबीयत खराब हो गई। चालक ने सह चालक को देवली राजकीय चिकित्सालय पहुचाया। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर हनुमान नगर पुलिस मौके पर पहुची और शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी गणेशराम के अनुसार कोटा से जयपुर की ओर जा रहे ट्रक में सवार चालक राजू पुत्र रामचंद्र खटीक और सह चालक सोनू (28) पुत्र प्रकाश सिंह माली निवासी अबोहर पंजाब जा रहे थे। इस दौरान सोनू की तबियत खराब हो गई। चालक राजू उसे देवली राजकीय चिकित्सालय ले आया। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। हनुमान नगर पुलिस को इसकी।सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
इसी तरह सड़क हादसे में एक जने की मौत हुई है। दूनी सरोली मार्ग की यह घटना शनिवार रात 11 बजे की है। थाना प्रभारी हेमंत जगमाल ने बताया कि कस्बे के कंजर कॉलोनी निवासी संदीप कंजर पुत्र राजीव कंजर दूनी थाना क्षेत्र के पोल्याडा निवासी सन्नी पुत्र राम सहाय कंजर शनिवार रात बाइक से सरोली से दूनी की आ रहे थे। दूनी सरोली मार्ग पर नहर पास वे घायलावस्था मिले। राहगीरों की मदद से दूनी अस्पताल पहुंचाया। जहां बाइक सवार दोनों यूवकों हालात चिंताजनक होने पर टोंक रेफ़र किया गया। जहां संदीप पुत्र राजीव कंजर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सनी कंजर की हालत चिंताजनक होने पर जयपुर रैफर किया।



