Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर रोड गौरव पथ पर रविवार रात एक अर्टिगा कार सड़क किनारे पलट गई। हालांकि हादसे में कार चालक की जान बच गई है।
जानकारी के मुताबिक यह अर्टिगा कार ज्योति कॉलोनी निवासी प्रहलाद साहू की बताई गई है, जो कि जहाजपुर चुंगी नाका की ओर जा रही थी। इस दौरान किसी स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर ट्राई ओम कोचिंग सेंटर के करीब सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं चालक को बाहर निकाला गया। इसी प्रकार शहर के कोटा रोड हनुमान नगर थाने के पास भी रविवार रात एक अल्टो कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। फिलहाल उक्त हादसे की जानकारी नहीं आई है। लेकिन यह कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।



