Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessस्वयंसेवकों को राष्ट्र के प्रति दायित्व बताए

स्वयंसेवकों को राष्ट्र के प्रति दायित्व बताए


Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में सोमवार से सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम का विषय “वन टीम, वन विजन, वन मिशन” रखा गया।

शिविर की शुरुआत महाविद्यालय की निदेशक नीलू अग्रवाल, प्रबंधक निदेशक राकेश पाराशर व उनके साथ एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकरीवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्र के प्रति विद्यार्थियों के दायित्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन किंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आरसी सावल ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। प्रथम दिन आरआर कॉलेज वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के डॉ. सौरभ शर्मा ने कृषि आय में पशुपालन का महत्व के विषय में बताया। शिवजीराम धाकड़ ने व्यक्तित्व विकास पर भाषण दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d