Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुस्लिम धर्म के पवित्र माह रमजान को लेकर इबादतों का दौर जारी है। वही देवली के अंसारी कॉलोनी निवासी 6 साल की मासूम बालिका आरिश आकिब अंसारी ने भी जीवन का पहला रोजा रखा है।
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश और हारुन अंसारी ने बताया कि यह बालिका कक्षा फर्स्ट में पढ़ती है। जिसने रोजा रखा है। वह प्रतिदिन खुदा की इबादत कर रही है। मौजूदा समय में 13 घंटे से ज्यादा वक्त रोजा खोलने में लग रहा है। इसे लेकर आरिश के परिजनों व रिश्तेदारों ने उसे मुबारकबाद दी और तोहफे भेंट किए।


