Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सांगवान के निर्देशानुसार स्थाई वारंटी एवं भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवली पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार उनके नेतृत्व में गठित टीम सदस्य अब्दुल वहाब और इस्माइल ने गत आठ वर्षो से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार स्थाई वारंटी छोटूलाल पुत्र भरत सिंह मोग्या निवासी मॉडल स्कूल के पीछे जंगल तन पनवाड़ थाना देवली को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थाई वारंटी और भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गत एक से 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।



