Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsबोर्ड परीक्षा की तैयारी का जायजा लेकर दिए निर्देश

बोर्ड परीक्षा की तैयारी का जायजा लेकर दिए निर्देश


Deoli News 3 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी का सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. सीमा पाराशर एवं प्रधान लाल मीणा एसीबीओ ने सम्बलन एप आधारित निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यालय के नवाचारों एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी का जायजा लेकर निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा यज्ञ कर प्रवेश पत्र सौपकर मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार, उप प्रधानाचार्य लादूलाल मीणा, परीक्षा प्रभारी अतुल भारद्वाज, डाइट द्वारा नियुक्ति फील्ड इन्वेस्टिगेटर, व्याख्याता लादूलाल मीणा, गिरधारी लाल शर्मा, रेखा मीणा, हेमराज चौधरी, अशोक कुमार शर्मा, मुकेश, सीमा शेर आदि उपस्थित थे।

कृषि महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता हुई

पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में खेलकूद प्रतियोगिता में उत्साह देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय के खेल प्रभारी शिव शंकर चौहान के नेतृत्व में खेलो का आयोजन हो रहा है। यहां 400 मीटर की दौड़ और क्रिकेट प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने खेल भावना पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d