Deoli News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ क्षेत्र के धुवां कला निवासी युवक उमराव मीणा की मौत पिछले दिनों देवली पुलिस थाने में प्रोडक्शन वारंट पर हुई थी।
जिसके बाद अम्बेडकर विचार मंच के अध्यक्ष राजबहादुर रैगर यादराम मीणा, शैलेंद्र मीणा, उपाध्यक्ष विनोद मीणा, रमेश मीणा, सुरेंद्र बैरवा, गोपाल सिंह मीणा, पांचूलाल मीणा, दिलखुश टाटावत आदि के नेतृत्व में समाज ने राजकीय अस्पताल देवली पर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। इसके बाद प्रशासन के साथ विभिन्न मांगों पर सहमति के बाद धरना समाप्त किया गया। इसे लेकर मंगलवार रात अंबेडकर विचार मंच देवली के उपाध्यक्ष विनोद मीणा सहित ने बनवारी लाल जाट की उपस्थिति में मृतक की पत्नी को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सौंपी हैं।



