Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationगुरुवार को होगा होलिका दहन, बच्चों को पिचकरिया बाटी

गुरुवार को होगा होलिका दहन, बच्चों को पिचकरिया बाटी


Deoli News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गुरुवार रात को विशेष मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। छतरी चौराहे से गणेश रोड के बीच स्थित कोर्ट पर शहर का मुख्य होलिका दहन आयोजित होगा।

श्रीचारभुजा नाथ मंदिर के पुजारी अनुज शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10:30 से रात 11:27 तक भद्राकाल रहेगा। इस दौरान चंद्रदेव सिंह राशि में विचरण करेंगे। भद्राकाल के बाद रात 11:28 से 12:15 तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। भक्त प्रह्लाद के रूप में लगाए जाने वाले स्तंभ का मुहूर्त सुबह 7:15 बजे है। शहर में अन्य स्थानों पर भी होलिका दहन होगा। इनमें जनता कॉलोनी, पटेल नगर, साकेत कॉलोनी और एजेंसी एरिया प्रमुख हैं। होली के त्योहार को देखते हुए शहर में रंग और गुलाल की दुकानें सज गई हैं। लोग खरीददारी कर तैयारियों में जुटे हैं। होलिका दहन की रात को विशेष शुभ माना जाता है। इस दौरान मंत्र अनुष्ठान सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

बच्चों के साथ मनाई होली, पिचकरिया दी

सखी सहेली शाखा देवली की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालबेलिया का झोपड़ा में बच्चों के साथ फाग उत्सव और होली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजा करके की गई। बच्चों का मुंह मीठा करवाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी गई। बच्चों को रंग गुलाल और पिचकारी दिए गए ओर गेम्स खिलाए गए और विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।

सभी बच्चों को गुलाल लगाकर होली महोत्सव मनाया गया। बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा अनुसार अपनी प्रस्तुति दी व उपहार दिए गए। कार्यक्रम में नीतू मंगल, मोनिका सुराणा, निधी गर्ग,नीलम मनचंदा उपस्थित थी। विद्यालय प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश उपाध्याय व अध्यापक दयाल चौधरी ने सखी सहेली शाखा का आभार व्यक्त किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d