Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessकृषि महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव हुआ, स्टूडेंट को पुरस्कृत भी किया

कृषि महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव हुआ, स्टूडेंट को पुरस्कृत भी किया


Deoli News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय में मंगलवार को “रंगमंच” वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।जिसमें मुख्य अतिथि इंद्र सिंह (पूर्व प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) सहित अतिथियों ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन किंकर सिंह ने किया। अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, निदेशक नीलू अग्रवाल, प्रबंध निदेशक राकेश पराशर और एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकड़ीवाल सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। यहां महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमें मां स्तुति नृत्य से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद बॉलीवुड डांस, पंजाबी डांस, हरियाणवी डांस, राजस्थानी डांस और राजस्थानी लोकनृत्य हुआ। साथ ही गायन और मॉडलिंग जैसी प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर 2025 पर उत्तीर्ण छात्रों को डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जबकि शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार, पूर्व छात्र सम्मान पुरस्कार और खेलकूद विजेताओं को पुरस्कार, प्रमाण पत्र और पदक देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय ने। रुद्र प्रताप सिंह (बी.एससी. ऑनर्स कृषि, तृतीय वर्ष) और रिया सेन (प्रथम वर्ष) को पीडीडीयू खिताब से सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक चन्द्र प्रकाश, सोहन यादव, डॉ. बीएस मीणा, डॉ. आरसी सावल, दया शंकर मीणा, शिव शंकर चौहान, अंशु सक्सेना, राजेंद्र सिंह, सरदार चौधरी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d