Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsटाटा हैरियर कार चुराने की वारदात का पर्दाफाश, चोर गिरफ्तार

टाटा हैरियर कार चुराने की वारदात का पर्दाफाश, चोर गिरफ्तार

कार भी बरामद की


Deoli News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस पिछले कई दिनों से लगातार वारदातों की परते खोलती जा रही है। अब तक थाना पुलिस बाइक चोर, हत्या के आरोपी समेत कई बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं थाना पुलिस ने इसी वर्ष शहर की गांधी कॉलोनी, बस स्टैंड के पीछे से चोरी हुई टाटा हैरियर प्योर प्लस कार की वारदात का खुलासा किया है। थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि गत 8 जनवरी को गांधी कॉलोनी निवासी एवं कार मालिक अशोक चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 7 जनवरी की रात अज्ञात चोर उनकी हैरियर कार को चुराकर ले गया। सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति बाएं साइड का दरवाजा व खिड़की का कांच तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

बाद में वह कार को चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह चोर कार को बस स्टैंड की ओर ले जाता हुआ दिखा। मामले में पुलिस ने टीम गठित की। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी दौलतराम ने किया। उन्होंने बताया कि हैरियर कार चुराने के आरोपी कुंजीलाल उर्फ कुंज्या उर्फ बनेसिंह पुत्र रामधन गुर्जर निवासी महरावंड पुलिस थाना बाटोदा जिला सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के खिलाफ 57 प्रकरण दर्ज है।

वारदात का खुलासा करने में हेडकांस्टेबल हनुमान सिंह, पुलिसकर्मी बलराम और राजकुमार का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने चुराई गई कार भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d