Deoli News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पवित्र माह रमजान में खुदा की आराधना का दौर जारी है। वही इमाम मुस्लिम धर्मावलंबियों को रोजा का धार्मिक महत्व बता रहे हैं।
अल अंसार मस्जिद के इमाम मुफ्ती फारूक लोहार नदवी ने बताया कि रमजान एक मुक्ति का जरिया है और इबादत का पवित्र माह है। इसमें हमें रब की खूब इबादत करनी चाहिए। इसके अलावा दीन दुखियों की सेवा व गरीब, विकलांगों की मदद करनी चाहिए। साथ ही दान पुण्य किया जाना चाहिए। रोजा हमें तकवा, परहेज, पुण्य, आत्म नियंत्रण सिखाता है। इस मौके पर रईस, अब्दुल्ला, एजाज गौरी, गुफरान, रेहान, इमरान, अनस समेत लोग मौजूद थे। यह जानकारी हारुन अंसारी ने दी।



