Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsशिव व हनुमान मंदिर में फागोत्सव मनाया

शिव व हनुमान मंदिर में फागोत्सव मनाया


Deoli News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के साकेत कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में बुधवार को साकेत कॉलोनी एवं ज्योति कॉलोनी की महिलाओं ने कीर्तन कर फागोत्सव मनाया।

शुरुआत में महिलाओं ने शिव पार्वती एवं बालाजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर महिला मंडल की सदस्यों सहित महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने राधा कृष्ण की सजीव झांकी सजाते हुए अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। इसी प्रकार गणेश रोड स्थित बगीची के बालाजी (पं. गौरी शंकर जी की बगीची) में बगीची महिला मण्डली द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान गीता सरकार, विजय लक्ष्मी मंगल, तनसूख, पूरण और ओम प्रकाश के फाग के भजनो महिलाओं ने खूब नृत्य किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d