Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial News"एक शाम, सांवरिया सेठ के नाम", में झूमे श्रद्धालु

“एक शाम, सांवरिया सेठ के नाम”, में झूमे श्रद्धालु

रात एक बजे तक चला भजनों का दौरा


Deoli News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ डाक निशान यात्रा समिति देवली की ओर से मंगलवार रात शहर के अग्रवाल धर्मशाला परिसर में एक शाम सांवरिया सेठ के नाम कार्यक्रम को लेकर फागोत्सव का आयोजन हुआ।

इसमें ठाकुर सांवरिया सेठ के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम से जुड़े पंकज नथैया ने बताया कि भजनों की शुरुआत रात सवा 9 बजे हुई। इस दौरान सांवरिया सेठ का मनमोहक एवं भव्य दरबार सजाया गया। जिसके दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। इस दौरान भजन गायक राहुल देव ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वही केकड़ी के भजन गायक ऋषभ मित्तल ने सांवरिया सेठ दे दे, काली गाड़ी लाना राधा रानी, रंग मत डाल रे सांवरिया समेत कई भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर श्रद्धालु नाच उठे। देर रात एक बजे तक भजनों का दौर जारी रहा। इस दौरान डाक निशान यात्रा के अमित थारवान, योगेश श्रीमाल, पिंटू साहू, प्रमोद शर्मा, मुकेश जांगिड़, गणेश, दौलत, किशन टेलर, निकेश गोयल समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d