Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpजहाजपुर को मिली दो नई सौगातें, कृषि महाविद्यालय और 12 किमी रिंग...

जहाजपुर को मिली दो नई सौगातें, कृषि महाविद्यालय और 12 किमी रिंग रोड


Jahazpur News 12 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में जहाजपुर क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जहाजपुर में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना के साथ नेशनल हाइवे 148D पर 12 किलोमीटर लंबे रिंग रोड के निर्माण की घोषणा की गई है।

जहाजपुर के पीपलूंद में स्थापित होने वाले इस कृषि महाविद्यालय से क्षेत्र के किसानों और छात्रों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी। यह संस्थान आधुनिक शोध और कृषि विकास में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं 18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह 12 किमी रिंग रोड जालमपुरा चौराहे से रावतखेड़ा, छाबडिया, भुवाना, तेजा का बरडा और भवानीपुरा को जोड़ते हुए एनएच-148D से जोड़ा जाएगा। इससे यातायात सुगम होगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इन महत्वपूर्ण घोषणाओं को लेकर जहाजपुर के विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि यह क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

भाजपा नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोयल ने बताया कि यह दोनों परियोजनाएं जहाजपुर की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है और आगे भी कई योजनाएं लाई जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d