Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsतीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान


Jahazpur News 12 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर से आई टीमों ने जहाजपुर ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामगढ़, फलासिया और सबलपुरा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों के अनुरूप नामित किया है।

ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामजस मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय क्वालिटी टीम द्वारा इन संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें यहां कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांकों के अनुरूप पाया गया। इस मान्यता के बाद अब स्थानीय स्तर पर लोगों को राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से मिल सकेंगी। निरीक्षण दल में डॉ. बसंत गुप्ता, डॉ. हरविंद्र कौर, डॉ. बालाजी गोडा और डॉ. अभिषेक जिनवाल शामिल रहे। वहीं।कार्यक्रम में सीएचओ प्रमोद मीना, सीएचओ बीना मीना, राजेंद्र मीना, मंजू गॉड, अनीता गुर्जर, सुरेश मीना और राजेश मीना ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ब्लॉक स्तर पर सुमित दर्जी एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट के विशेष मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया पूरी हुई। इस उपलब्धि से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ और अधिक प्रभावी तरीके से पहुंच सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d