Monday, June 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभारत सिंह मंडल प्रतिनिधि मनोनीत, माल्यार्पण किया

भारत सिंह मंडल प्रतिनिधि मनोनीत, माल्यार्पण किया


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा नेतृत्व की ओर से नासिरदा क्षेत्र के हिसामपुर निवासी व भाजपा नेता भारत सिंह सोलंकी को नासिरदा मंडल का मंडल प्रतिनिधि प्रभारी मनोनीत किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि सोलंकी के मनोनयन की घोषणा पिछले दिनों पार्टी के टोंक जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान और जिला प्रभारी हीरेंद्र शर्मा ने देवली में की। दरअसल वे देवली में स्वागत कार्यक्रम में आए थे। मनोनयन पर बुधवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, मंडल प्रतिनिधि देवली राकेश ओसवाल, भाजपा नेता दिनेश जैन, आशीष पंचोली, पंकज शर्मा समेत ने सोलंकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भारत सिंह वर्तमान में नासिरदा भाजपा मंडल के महामंत्री भी है। इसी तरह प्रताप नारायण कॉलोनी में गुरुवार को आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में भी भारत सिंह का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, दिनेश जैन, राकेश ओसवाल, राजीव गोयल, अंकित बड़जात्या, रणवीर सिंह चौहान, प्रमोद मंगल, नवल किशोर चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d