Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि विभाग भारत सरकार की ओर से संचालित एग्री स्टेट योजना के अंतर्गत राज्य में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर शनिवार को तहसील क्षेत्र देवली व उप तहसील नासिरदा में आयोजित होंगे। जिसे लेकर कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। उपखंड अधिकारी देवली मनोज कुमार के अनुसार तहसील क्षेत्र देवली (उप तहसील नासिरदा क्षेत्र को छोड़कर) के सभी किसान पंचायत समिति सभागार देवली में आयोजित शिविर में पंजीयन करा सकते हैं। जबकि उप तहसील क्षेत्र नासिरदा के लोगों को एवं किसानों को उप तहसील कार्यालय नासिरदा पर शिविर में जाना होगा। पटवारी किशन गर्ग ने बताया कि नासिरदा के अलावा देवली तहसील क्षेत्र के।किसान जो पिछले कैम्प में रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गया हो, वे फार्मर रजिस्ट्री शिविर पंचायत समिति देवली में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। यह शिविर रविवार को भी होंगे।



