देवली बस स्टैंड परिसर में थी ड्यूटी
Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के जवान की शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
इसे लेकर होमगार्ड के जवान एवं मृतक के भाई चेतन कुमार पुत्र गोकुल राम रेगर निवासी देवली गांव ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि प्रार्थी का छोटा भाई ओमप्रकाश पुत्र गोकुल राम 14 मार्च रात 11 से 12 बजे के बीच बस स्टैंड परिसर में ड्यूटी कर रहा था। इस बीच उसकी तबीयत खराब हो गई। सूचना पर परिसर अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। इधर, शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही देवली के होमगार्ड कर्मचारियों में अपने साथी के गुजर जाने से दुख है।



