Deoli News 14 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुस्लिम धर्म के पवित्र माह रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदों में हुई। इस दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदाकर खुदा की इबादत की।
हारुन अंसारी एवं अख्तर उल्लाह खान ने बताया कि अल अंसार मस्जिद के इमाम मुफ्ती फारूक लोहार नदवी ने कहा कि दूसरे अशरे दसवे से लेकर बीसवें वे रोजे तक रोशनी में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमजान शरीफ का दूसरा अशरा मुक्ति का मार्ग है। हमें अपने गुनाह के लिए खुदा से माफी मांगनी चाहिए और हमेशा नेक कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूख प्यासा रहना ही नहीं, बल्कि एक एहसास तकवा और परहेज है।
इस दौरान अलअंसार मस्जिद में मुफ्ती फारूक लोहार नदवी, एजेंसी मरकज मस्जिद में मुफ्ती बरकतुल्लाह, रिसाला मस्जिद में हाफिज मुकीम राजा, चारमीनार बाबा अयूबी मस्जिद में हाफिज रहबर रजा मुराबादी, प्रताप कॉलोनी गोसिया मस्जिद में हाफिज शाहीद रजा एवं देवली गांव मस्जिद में मौलाना शमी उल्लाह ने जुमे की नमाज अदा कराई।



