Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskइस होली पर पुलिसकर्मियों के नहीं लगे ठुमके

इस होली पर पुलिसकर्मियों के नहीं लगे ठुमके

  • अफसोस, तकनीक के युग में मिल रहा है पुलिस जैसी व्यवस्था को साइकिल भत्ता

  • पुलिसकर्मियों की कई मांग

  • तैयारी रह गई धरी, कर रहे है ड्यूटी


Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शनिवार को स्थानीय पुलिसकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर होली मनाने से इनकार कर दिया है। पुलिस थाने में होली की तैयारियां होने के बावजूद जवान अपनी ड्यूटी पर रहे। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष धूलंडी के अगले दिन प्रदेशभर में पुलिस होली मनाती है।

Oplus_131072

पुलिसकर्मियों की प्रमुख मांगों में पुलिस कॉन्स्टेबल की ग्रेड पे को 3600 करना शामिल है। वहीं कॉन्स्टेबल से निरीक्षक पद तक की पदोन्नति की मांग की गई है। जनसंख्या के अनुपात में राजस्थान पुलिस की नफरी बढ़ाने की भी मांग है।पुलिसकर्मियों ने हाई ड्यूटी अलाउंस के अतिरिक्त 5000 रुपए मासिक रिस्क अलाउंस की मांग की है। साप्ताहिक अवकाश और 10 हजार रुपए रुपए वार्षिक वर्दी भत्ते की मांग भी की गई है। स्थानांतरण नीति में संशोधन की मांग भी प्रमुख है।पुलिसकर्मियों ने 150 रुपए के साइकिल भत्ते को बंद कर प्रतिमाह 10-15 लीटर पेट्रोल देने की मांग की है। थाने में पदस्थापन पर 1000 रुपए की राशि देने की मांग भी शामिल है। इन मांगों के समर्थन में पुलिसकर्मियों ने होली के त्योहार का बहिष्कार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d