Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपुलिस टाइम पर पहुंचे और सरकार दे रही है साइकिल भत्ता

पुलिस टाइम पर पहुंचे और सरकार दे रही है साइकिल भत्ता

पुलिसकर्मियों ने वेतन विसंगति एवं डीपीसी सहित मांगों को लेकर होली का बहिष्कार किया


Jahazpur News 15 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजस्थान में मांगों को लेकर सरकार की अनदेखी से नाराज़ पुलिस कर्मचारियों ने शनिवार को इस बार होली का बहिष्कार किया। इस दौरान धुलंडी के अगले दिन थाने से बाहर आने वाली फिल्मी गीतों, मौज मस्ती व ठुमके लगाने की आवाजे मौन रही।

दरअसल होली भाईचारे और खुशी का पर्व है। पुलिसकर्मियों ने इस त्योहार को मनाने से इंकार कर यह संदेश दिया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वे खुश नहीं रह सकते। वहीं आम दिनों में विरोध करने पर इसे मीडिया और जनता से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलता। पुलिसकर्मियों की मांग है कि सरकार उनकी जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार करे, ताकि भविष्य में इस तरह के विरोध प्रदर्शन न हों और पुलिसकर्मियों का मनोबल बना रहे। गौरतलब है कि राजस्थान में पुलिसकर्मियों की मांग है कि कांस्टेबल की ग्रेड पे 3600 किया जाए।

इसी तरह कांस्टेबल से निरीक्षक पदोन्नति करने, पुलिस की नफरी बढ़ाने, ड्यूटी एलाउंस के अतिरिक्त 5 हजार रुपए मासिक रिस्क अलाउंस देने, साप्ताहिक अवकाश, वर्दी भत्ता देने सहित मांग है। इसके अलावा कई वर्षों से चल रहे साइकिल भत्ते को खत्म कर पेट्रोल दिए जाने की मांग की है, ताकि पुलिस लोगों की अपेक्षा के अनुरूप समय पर पहुंच सके। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष धुलंडी के अगले दिन पुलिसकर्मी होली मनाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d