Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबालाजी मंदिर में दिया 11 हजार रुपए का सहयोग

बालाजी मंदिर में दिया 11 हजार रुपए का सहयोग


Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित आस्था के धाम गंगागुरिया बालाजी मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य में सहयोग को लेकर 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भेट की गई है।

विनोद धर्मानी ने बताया कि यह सहायता राशि उनके पिता हेमंतदास धर्मानी ने होली धुलंडी के मौके पर गंगागुरिया बालाजी मंदिर में सहयोग के लिए दी। दरअसल पिछले कई दिनों से यहां निर्माण कार्य एवं बालाजी के गर्भगृह में निर्माण चल रहा है। इसे लेकर 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग हेमंतदास धर्मानी की ओर से दिया गया। उक्त राशि मंदिर निर्माण कार्य समिति के अनिल गोयल एवं मंदिर के महंत मांगीलाल जोशी को सौंपी गई। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d