Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केकड़ी विधायक शत्रुग्न गौतम ने रविवार को सावर क्षेत्र के नापाखेड़ा पहुंचकर बनास नदी में नाव हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक शत्रुघ्न गौतम तीनों ही मृतकों के घर जाकर अपनी ओर से एक-एक लाख रुपए की नकद आर्थिक सहायता राशि दी। गौरतलब है कि गत 10 मार्च को सावर थाना क्षेत्र के नापाखेड़ा गांव में बनास नदी पार करने के दौरान नाव पलट गई थी। जिससे तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी। केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने शोकसभा में शामिल होकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सावर भाजपा बावन माता मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।



