Jahazpur News 17 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) खनिज बजरी एवं अन्य खनिजों के अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण पर रोक को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 10 ट्राली ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी को जब्त किया गया है।
थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि बनास नदी मे दबिश देकर 2 बजरी से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली डिटेन की व नदी के रास्ते में जा रहे 3 खाली ट्रेक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी को अवैध बजरी परिवहन व खनन में प्रयुक्त होने की शंका पर एमवी एक्ट में तथा 5 खाली बिना नम्बरी ट्रेक्टर ट्रॉली को पुलिस एक्ट में जब्त किया है। इसी तरह 10 ट्रेक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी को जब्त किया गया है। इसी तरह तहसीलदार रवि कुमार व पुलिस उपनिरीक्षक देवराज सिंह ने रावतखेडा में सूने जंगल मे स्टॉक के रूप मे संग्रहित की गई करीब 150 टन अवैध बजरी को जब्त कर मौके पर ही जेसीबी से खुर्द बुर्द किया गया। जबकि 2 ट्रेक्टर ट्रॉली बजरी भरे हुए डिटेनशुदा के विरूद्ध कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचित किया गया है।



