Deoli News 18 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गणेश रोड के समीप स्थित जैन धर्मशाला में गणगौर पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।
गणगौर गुप की सदस्य परिधि विजय ने बताया कि प्रतिदिन महिलाएं गणगौर की पूजा करती हैं और गीत, नृत्य के साथ इसका आनंद ले रही हैं। इस आयोजन में आशा कांटिया, श्वेता, अंजलि गर्ग, वर्षा मंगल, शैफाली, ज्योति मंगल, इंद्रा सोनी, जिया सुवालका सहित 60 से 70 महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं की ओर से प्रतिदिन गणगौर की पूजा की जा रही है। इसके बाद गीत, नृत्य का आनंद ले रही हैं। यह आयोजन महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। जहां वे एक साथ आकर गणगौर की पूजा कर सकती हैं और साथ ही गीत, नृत्य का आनंद ले सकती हैं।
बता दे कि गणगौर एक लोक पर्व है। हर वर्ष धुलण्डी से लेकर गणगौर तक महिलाएं प्रतिदिन पूजा कर सूर्य को अर्घ्य देती है।


