Deoli News 18 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राउमावि रघुनाथपुरा में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बाल शोध मेले का आयोजन किया गया।
मेले में कक्षा 7 के बच्चों ने गांव के तीनों मोहल्ले पुराना गांव, झुंपडा एवं खानपाडा में लोगों की उम्र, शैक्षिक योग्यता एवं लिंग के बारे में जानकारी से संबंधित सर्वे कार्य किया। सर्वे से प्राप्त आंकड़ों का संकलन किया और आयु के अनुसार, शैक्षिक स्तर के अनुसार तथा लिंग के अनुसार दंड आलेख में प्राप्त आंकड़ों को प्रदर्शित किया। कक्षा 6 के बच्चों ने गांव में खाना बनाने में, पीने में, नहाने में, कपड़े धोने में तथा बर्तन साफ करने में खर्च होने वाले पानी का घर-घर जाकर सर्वे किया तथा सर्वे से प्राप्त आंकड़ों को तालिका में व्यवस्थित किया और दंड आलेख बनाकर इन आंकड़ों को प्रस्तुत किया।
मेले में प्रधानाचार्य दयालराम मीणा, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से राजेश कुमार शर्मा, स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापक कन्या मीणा, गणित शिक्षक नवीन गौतम आदि मौजूद थे।


