गंगा आरती की तर्ज पर होगा कार्यक्रम
Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बोरड़ा स्थित बनास नदी के घाट पर बुधवार शाम गंगा आरती की तर्ज पर बनास आरती का आयोजन होगा। इसके बाद हर बुधवार को यह आयोजन होगा।
हमारी गंगा, हमारी बनास को लेकर कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं 19 मार्च यानी आज पहली आरती शाम 7 बजे आयोजित होगी। इसे लेकर बनास नदी के घाट पर साफ सफाई एवं लाइटिंग से सजावट की गई है। वही लोगों को उक्त आरती में आने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए गणेश रोड पर नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था भी की गई है। उल्लेखनीय है कि भगवान गजानंद की आरती के बाद शंखनाद होगा और इसके बाद पांच पंडितों की ओर से बनास आरती की जाएगी। इस आरती में एक मुख्य पंडित होगा।
यह दृश्य हरिद्वार और वाराणसी में होने वाली गंगा आरती की भांति दिखाई देगा। कार्यक्रम में साउंड व्यवस्था, दीपक व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। जिससे यह आयोजन आकर्षक और धर्ममय दिखाई देगा।


