Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"अभिव्यक्ति बाल मन" नोटबुक वितरित, नागरिकता कौशल कार्यक्रम हुआ

“अभिव्यक्ति बाल मन” नोटबुक वितरित, नागरिकता कौशल कार्यक्रम हुआ


Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवड़ावास में समग्र शिक्षा के तहत कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को “अभिव्यक्ति बालमन” नोटबुक वितरित की गई।

प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि समसा के तहत पूर्व में कला किट वितरण किए गए थे, और बुधवार को नोटबुक वितरित की गईं। इन पुस्तकों में चित्र पठन, आकृतियों में रंग भरना आदि बताया गया है, जिससे बालकों में चित्र कला के प्रति रुचि बढ़ेगी और विभिन्न आकृतियों की पहचान कर सकेंगे। इस अवसर पर व्याख्याता प्रदीप कुमार बिड़ला, झीलमवती, प्रभात चौधरी, ममता शर्मा, ममता, नीलम शर्मा आदि कार्मिक उपस्थित थे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।

नागरिकता कौशल का एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ

पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारदडा चांदली में नागरिकता कौशल का एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह भी हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा पाराशर, पीईईईओ चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, एसीबीईओ प्रधान मीणा, संस्था प्रधान मेहरूनिशा मंसूरी उपस्थित थी।

यहां विभिन्न प्रकार की वार्ताओं पर चर्चा की गई, जिसमें नागरिकता कौशल, सांस्कृतिक क्षमता, और भारत की जानकारी पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा, नाटक मंचन और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d