Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की अग्रवाल धर्मशाला परिसर में बुधवार को आयोजित हुई फास्ट ट्रैक ट्रेनिंग में व्यापारियों ने भाग लिया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिकरण नई दिल्ली द्वारा अधिकृत संस्था इन्द्रप्रस्थ के प्रतिनिधि गौरव एवं वरणि टंडन ने देवली शहर में अग्रवाल धर्मशाला में लगभग 144 व्यापारियों को जानकारी दी।
उन्होंने खाद्य व्यापार से सम्बन्धित किराणा, रेस्टोरेंट, खोमचे, हलवाई, ढाबे एवं खाद्य निर्मित वस्तुओं से निर्मित व्यापारियों को फास्ट ट्रेक ट्रेनिंग दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. मदन लाल गुर्जर ने बताया कि इस ट्रेनिंग में देवली के व्यापारियों ने भाग लिया एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिकरण से सम्बन्धित सरकारी नियमों की जानकारी ली। खाद्य एवं किराणा व्यापारी से सम्बन्धित व्यापारी दौलत सेठी, मुकेश गोयल, मुकेश मित्तल, संजय ऐरन, सुरेश साहू, प्रहलाद साहू, शर्मा डेयरी नवल मुंदडा एवं अनेक व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान व्यापार महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने बाहर के अतिथियों का शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इनमें मुकेश गोयल, पंकज जैन सर्राफ, मुकेश गर्ग, राजीव भारद्वाज, अनिल गोयल, सुनील सिंहल, बनवारी मंगल, जितेन्द्र जैन उपस्थित थे।



