Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationग्राम पंचायत में यथावत रखने की मांग, ज्ञापन दिया

ग्राम पंचायत में यथावत रखने की मांग, ज्ञापन दिया


Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के खाना का खोहला के ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम विधायक और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है, जिसमें राजस्व ग्राम खाना का खोहला को ग्राम पंचायत गाडोली में यथावत रखने की मांग की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि खाना का खोहला को नवगठित ग्राम पंचायत कुराड़िया में सम्मिलित करने से उनकी भावनाएं आहत होंगी और उनके लिए आवश्यक सुविधाएं प्रभावित होंगी। ज्ञापन में बताया कि खाना का खोहला ग्राम पंचायत गाडोली से 5 किलोमीटर दूर है, जो कि नवगठित ग्राम पंचायत कुराड़िया से बहुत दूर है। खाना का खोहला का कोई भी खसरा नंबर ग्राम पंचायत कुराड़िया के लगायत नहीं है। वहीं खोहला राजस्व ग्राम गाडोली से पृथक नई राजस्व ग्राम बना है। इसके अलावा खाना का खोहला के निवासी ग्राम गाडोली से ही निकलकर बसे हुए हैं और उनके सामाजिक और धार्मिक संबंध ग्राम गाडोली से ही जुड़े हुए हैं। यहां सभी आवश्यक सुविधाएं ग्राम पंचायत गाडोली से ही प्राप्त होती हैं।

लिहाजा इसे गाडोली ग्राम पंचायत में ही रखे जाने की मांग की है। ज्ञापन सौपने में अमर सिंह, राजू, मनीष, ख़ुशीराम, आजाद, रणजीत, हरिसिंह, मनोज कुमार, अनिल, रामराज आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d