Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविहंगम वीडियो देखें : ऐतिहासिक बनास आरती के हजारों श्रद्धालु रहे गवाह

विहंगम वीडियो देखें : ऐतिहासिक बनास आरती के हजारों श्रद्धालु रहे गवाह

  • उम्मीद से परे श्रद्धालु पहुंचे

  • वाहनों का लगा जाम

  • सफल हुआ कार्यक्रम


@आशीष बागड़ी

(लाइव कवरेज)

Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मेरी गंगा, मेरी बनास कार्यक्रम को लेकर बुधवार शाम को देवली के समीप बोरड़ा गांव में ऐतिहासिक बनास आरती की शुरुआत हुई। यह आरती मां गंगा की आरती की तर्ज की गई, जिसे देखने के लिए देवली शहर सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु घाट पर पहुंचे।

इससे पहले भगवान गणपति की आरती हुई और शंखनाद के साथ बनास नदी आरती का शुभारंभ हुआ। बनास नदी के घाट पर लाइटिंग से विशेष और मनमोहक सजावट की गई। सुरक्षा के प्रबंध किए गए, ताकि लोग नदी की ओर ना जा सकें। ढोल बाजों के साथ पांच पंडितों की ओर से हरिद्वार और वाराणसी की तर्ज पर बनास आरती शुरू हुई, जिसे समूचा माहौल धर्म में हो गया। लोगों ने आरती में भाग लिया और महिलाएं एवं श्रद्धालु घरों से दीपक लेकर बनास नदी के घाट पर पहुंची।

ताली बजाकर आरती लोगों ने गाई। आरती की गूंज से पूरा माहौल गूंज उठा और यह ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु साक्षी रहे। यह नजारा हर वर्ष गणेश चतुर्थी पर भरने वाले मेले की तरह रहा। आरती खत्म होने के बाद जयकारे गूंज उठे।

उम्मीद से परे श्रद्धालु पहुंचे

पहले बनास महाआरती को लेकर बुधवार शाम बोरड़ा गणेश नदी तट पर करीब डेढ़ हजार से अधिक लोग पहुंच गए। हालांकि आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता का अनुमान था। लेकिन इतनी संख्या में लोगों का पहुंचना उम्मीद से परे था। श्रद्धालुओं के जमघट से आरती का दृश्य और मनमोहक हो गया। वही यह खत्म होने के बाद आरती लेने के लिए होड़ मच गई।

उड़ते रहे ड्रोन औऱ चलते रहे कैमरे

बनास महाआरती के इस दृश्य को कैद करने के लिए हजारों श्रद्धालु शाम 6:15 बजे बाद घाट पर जुटने लगे। इस दौरान तय समय के अनुसार रात 7 बजे महाआरती शुरू हुई। जिसे कैद करने के लिए हजारों मोबाइल शुरू हो गए। वहीं बनास नदी के ऊपर ड्रोन घूमते रहे। यहां तक की बनास नदी के दूसरे तट पर पाड़लिया गांव के लोग भी इस आरती को देखने के लिए दूसरी।ओर नदी किनारे मौजूद रहे। पाड़लिया गांव से भी ग्रामीणों ने ड्रोन की मदद से दृश्य को कैद किया।

वाहनों का लगा जमावड़ा

पहले बनास आरती को लेकर शहर व आसपास के इलाके से हजारों लोग बनास नदी के तट पर पहुंचे। फोर व्हीलर वाहनों की अधिक संख्या होने के चलते उक्त मार्ग पर जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं आरती खत्म होने के बाद एक साथ निकले लोगों की वजह से सड़क पर जाम लग गया। कुछ लापरवाह लोगों ने कारे सड़क पर आड़ी तिरछी खड़ी कर दी। जिसकी वजह से व्यवस्था बिगड़ी। हालांकि उधर, देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालते रहे। वही आरती खत्म होने के बाद मंजीरों की आवाज पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d