Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsरेलवे स्टेशन से विवाहिता लापता, परिजन कर रहे हैं तलाश

रेलवे स्टेशन से विवाहिता लापता, परिजन कर रहे हैं तलाश


Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के गैरोली निवासी रामदेव साहू की पत्नी रूबी जयपुर रेलवे स्टेशन से लापता हो गई है।

रामदेव साहू ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ झारखंड राज्य से वापस अपने गांव आ रहा था। जयपुर रेलवे स्टेशन पर वह अपनी पत्नी को छोड़कर शौच करने चला गया और जब वापस लौटा तो उसकी पत्नी गायब मिली। रामदेव साहू की 2 साल की मासूम बेटी अपनी मां के लिए बिलख रही है। परिजनों ने विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस तक यह मामला पहुंचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d