कुरआन के पाठ मुकम्मल हुए
Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में माह रमज़ान के दौरान तरावीह की नमाज़ में कुरआन की तिलावत गुरुवार को मुकम्मल हुई। इस मौके मस्जिद कमेटियों द्वारा मस्जिदों के इमाम, हाफिजों को इनाम-ओ-इकराम से नवाजा गया।
अल अंसार मस्जिद के इमाम मुफ्ती फारूक लोहार नदवी ने बताया कि हमें नेक कार्य करते रहना चाहिए, दुखियों की मदद करनी चाहिए और पड़ोसियों का हक अदा करना चाहिए। ईशा की नमाज़ के बाद दुआएं खैर की गईं और वतन की खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ की गई। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मिठाइयां बांटी और स्टॉल लगाए। विभिन्न मस्जिदों में हाफ़िज़ और मुफ्ती द्वारा खत्मे कुरआन किया गया।
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश एवं हारुन अंसारी ने बताया इनमें शाही ज़ामा मस्जिद, अल अंसार मस्जिद, सीआईएसएफ रिसाला मस्जिद, एजेंसी मस्जिद, चार मीनार बाबा अय्यूबी मस्जिद, प्रताप कॉलोनी गोसिया मस्जिद, मोती पेट्रोल पंप और देवली गांव मस्जिद शामिल हैं।


