Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन आचार्य इंद्रनन्दी के शिष्य बालाचार्य निपूर्णनन्दी का ससंघ प्रवास 28 मार्च को देवली में होगा।

पटेल नगर जैन समाज के प्रवक्ता राजीव जैन ने बताया जैन मुनि पनवाड़ से देवली के लिए सुबह 6 बजे विहार करेंगे। देवली में णमोकार हॉस्पिटल के यहां सुबह 8.30 बजे उनका मंगल प्रवेश होगा। मुनि संघ यहां हॉस्पिटल से पार्श्वनाथ मंदिर, शान्तिनाथ मंदिर होते हुए पार्श्वनाथ धर्मशाला पहुंचेगा। प्रवास के दौरान प्रवचन, आहारचर्या, स्वाध्याय, आनन्द यात्रा व आरती आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एजुकेशन न्यूज़ : इम्मानुएल मिशन सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश शुरू



