गत 25 मार्च की रात हुई थी वारदात
Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने बस स्टेण्ड परिसर स्थित एक केबिन (दुकान) के चद्दर तोड़कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर आरोपी चुन्नू कोली पुत्र दुर्गालाल कोली निवासी एजेंसी एरिया थाना देवली को गिरफ्तार कर लिया है।
चोरी किया माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा के मार्गदर्शन में पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी संसाधानों की सहायता से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए और आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपी चुन्नू कोली ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने मौज मस्ती व अपने शौक पूरा करने के लिए करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत 25 मार्च की रात इंदिरा रसोई की पीछे स्थित ज्योति कॉलोनी निवासी एवं कचोरी बेचने वाले दुकानदार शंभू सोनी की केबिन में चोरी हुई थी। चोर ने चद्दर मोडकर यहां रखा तेल का पीपा और करीब 1500 रुपए चुराए थे। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर चोर गिरफ्तार किया है।



