Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शांतिकुंज हरिद्वार के अखण्ड दीपक शताब्दी वर्ष के मौके पर शनिवार को ज्योति कलश यात्रा के राजमहल पहुंचने पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर सेन मंदिर राजमहल में गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ, जिसमें रतन शंकर शर्मा, जगदीश गौतम, नमोनारायण गौतम, जगदीश, मुरारी लाल और रामावतार शर्मा ने भाग लिया। राजमहल के बाद यात्रा गाँवड़ी, दौलता मोड़, कासीर, कालानाडा होती हुई शहर में आ रही है। इसके बाद शाम 6 बजे पटेल नगर देवली में शिव मंदिर में दीपयज्ञ आयोजन महिला मण्डल के सदस्य यशोदा एवं दुर्गा के सहयोग से किया होगा। इसके अलावा 30 मार्च को गौतम मंदिर बस स्टैंड में सुबह 8:20 बजे गायत्री यज्ञ के बाद यह यात्रा सिरोही, धाँधोली, निवारिया होती हुई चाँदली माताजी पहुँचेगी। यह जानकारी गायत्री परिवार देवली के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी नरेंद्र कुमार शर्मा ने दी।



