Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान दिवस पर शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में नो बैग डे कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ का आयोजन हुआ।
यहां विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने राजस्थान को समृद्ध, स्वच्छ, स्वस्थ, हरित और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के लिए शपथ ली। इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं और अध्यापक राजस्थानी पोशाक पहनकर आए। राजस्थानी भाषा के गीतों पर नृत्य किया, गीत, कविता और बाल गीत प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना, नीरज जैन, व्याख्याता पारस मीना, हनुमान जाट, सावर लाल कुमावत, अनिता मीणा, सुगन चंद कुमावत, सीमा जाट, रामकुवार मीणा और पंचायत शिक्षक उपस्थित थे। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगन चंद कुमावत द्वारा दी गई।



