-
11 अप्रैल को जुलूस व रात को विशाल भजन संध्या होगी
-
श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी
-
जबकि 12 को होगा विशाल भंडारा
Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शुक्रवार देर शाम बालाजी सेवा मंडल की बैठक का आयोजन बावड़ी बालाजी मंदिर में हुआ। इसमें 11 और 12 अप्रेल को होने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।

श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बालाजी सेवा मंडल देवली की हुई मीटिंग में बताया कि आगामी 11 अप्रैल को दोपहर में जुलूस अपरान्ह 3 बजे देवली में मुख्य मार्गों से होते हुए वापस बावड़ी बालाजी परिसर पहुँचेगा। जुलूस में महाकाल की झांकी व अखाड़े मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके बाद रात्रि 8 बजे से भजन संध्या में बीकानेर की अनुराधा योगी एवं भीलवाड़ा से ओम धर्मावत द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी और 12 अप्रैल को 9वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है।
बैठक में दिनेश वैष्णव, विनोद साहू, अखिल शर्मा, सुरेश साहू, महेंद्र शर्मा, रामवतार साहू, अनिल शर्मा, वरदान साहू, लोकेश त्रिपाठी समेत मौजूद थे।


