Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअनदेखी से बाजार में फैल रहा है कीचड़

अनदेखी से बाजार में फैल रहा है कीचड़


Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा गांव के बाजार में जल जीवन मिशन के ठेकेदार की लापरवाही व अनदेखी के कारण कीचड़ फैल गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों नासिरदा कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन ठेकेदार ने खुदाई की गई मिट्टी को सड़क पर ही छोड़ दिया, जिससे नालियां जाम हो गईं और बाजार में कीचड़ फैल गया। इसके चलते बाजार में आने वाले ग्राहकों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार की इस लापरवाही से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कीचड़ हटाकर समस्या निस्तारण की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d