Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बालाजी सेवा मंडल के तत्वाधान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस भंडारे में करीब 12 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बैठकर पंगत प्रसादी ग्रहण की। दरअसल बालाजी सेवा मंडल हर वर्ष श्री हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन करता है और इस वर्ष यह 9 वां भंडारा आयोजित हुआ। भंडारे में देवली के लोगों ने हिस्सा लिया और तन-मन-धन से सहयोग किया। इस दौरान मंडल के सभी सदस्यों ने बेहतर तरीके से व्यवस्था की।
मंडल सदस्यों में चेतन वैष्णव, सुरेश साहू, किशन बिशनानी, विनोद साहू, अनिल शर्मा, रामवतार साहू, संजय साहू, दिनेश पांचाल, नोरत साहू, संजय साहू, अनुप पाटनी, अमित साहू, लोकेश त्रिपाठी, अमित साहू और दिलीप लक्षकार समेत कई सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने व्यवस्थाओं में भरपूर सहयोग दिया। इस मौके पर भगवान हनुमान की मनमोहक झांकी सजाई गई। जिसके श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने भी भंडारे में भोजन व्यवस्था में सहयोग किया।
संबंधित न्यूज़ : श्रीहनुमान जन्मोत्सव को लेकर आयोजित हुई भव्य शोभायात्रा



