Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपूर्व सैनिकों ने 61 वां स्थापना दिवस मनाया

पूर्व सैनिकों ने 61 वां स्थापना दिवस मनाया


Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के मोरला चौराहा स्थित तरुण होटल में 12 ग्रेनेडियर्स के पूर्व सैनिकों ने ग्रेनेडियर 61 वां का स्थापना दिवस मनाया।

हवलदार रूपनारायण मीणा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार गणेश लाल परमार ने की। यहां मुख्य अतिथि 95 वर्षीय सूबेदार मेजर ओरनेरी कैप्टन खेराज मीणा का स्वागत बैंड पर देशभक्ति गानों की धुन पर दस्तारबंदी व माल्यार्पण कर तथा सर्वदा शक्तिशाली के नारों के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों की याद में मौन रहकर व रीथ चढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम में वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन कैप्टन रामकुमार मीणा ने किया।

इस दौरान कैप्टन शिशुपाल मीणा, सूबेदार मानसिंह मीणा, हवलदार हेमराज मीणा, हवलदार रूपनारायण मीणा, सूबेदार रामकुमार मीणा, मार्गदर्शनकर्ता सूबेदार रणजीत सिंह मीणा, लक्ष्मण प्रसाद मीणा, मोहनलाल मीणा, चांदमल मीणा, बाबूलाल, कंवरी लाल मीणा ने कार्यक्रम संयोजन में भूमिका निभाई। जिसकी सभी पूर्व सैनिकों ने सराहना की। कार्यक्रम में सीकर, झुंझुनू, अलवर दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, जयपुर, लालसोट, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, झालावाड़ उदयपुर आदि जिलों के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।वर्तमान में 12 ग्रेनेडियर्स उरी सेक्टर जम्मू और कश्मीर में तैनात है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d