Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअंबेडकर जयंती सोमवार को, जुलूस व आमसभा होगी

अंबेडकर जयंती सोमवार को, जुलूस व आमसभा होगी


Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्वरत्न, बोधिसत्व, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती पर देवली में जुलूस और आमसभा का आयोजन होगा।

अंबेडकर विचार मंच समिति देवली के अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा ने बताया कि जयंती पर जुलूस 14 अप्रैल सुबह 9 बजे से डाक बंगला देवली से शुरू होगा और अम्बेडकर सर्कल, पुरानी धान मंडी चौराहा, देवली में आमसभा के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनसहाय महानिरीक्षक पुलिस होंगे। कार्यक्रम को लेकर देवली के मुख्य बाजार में झंडिया लगाई गई है।

Oplus_131072

डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माणकर्ता और देश के पहले कानून मंत्री थे। उन्होंने अपना जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष में समर्पित कर दिया। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वहीं 14 अप्रैल को हर बार अंबेडकर जयंती के रूप में सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d