Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsगन्ने के जूस बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

गन्ने के जूस बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

पुलिस ने किया शांतिभंग में गिरफ्तार, काफी देर माहौल खराब हुआ


Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड निकास द्वार के समीप रविवार सुबह गन्ने का जूस बेचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष के युवक भीड़ गए।

इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। लोगों की सूचना पर देवली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक कन्हैयालाल, पुलिसकर्मी राजकुमार, हुकुमनाथ, राजेंद्र समेत मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। वही दो जनों को अपने साथ थाने ले गई। जिन्हें बाद में शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह विवाद गणेश साहू पुत्र चांदमल साहू निवासी तेली मोहल्ला तथा करण पुत्र मांगीलाल गुजराती निवासी एसबीआई बैंक के सामने पटेल नगर देवली के बीच हुई। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच बसों में गन्ने का जूस बेचने को लेकर विवाद हुआ।

दोनों युवक भीड़ गए। जिन्होंने मारपीट में एक दूसरे को चोटिल कर दिया। सूचना पर देवली थाना पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी दी। वहीं कुछ देर बाद करण गुजराती के बस्ती की कई महिलाएं बस स्टैंड में आई। जिन्होंने काफी बछेड़ा खड़ा किया। इस दौरान पुलिस ने शांत कराया तथा दोनों युवकों को देवली चिकित्सालय ले जाकर मेडिकल कराया। बाद में पुलिस ने गणेश साहू एवं करण गुजराती को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें 10-10 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई। लोगों ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में कई नाबालिग बच्चे बसों में खाद्य पदार्थ बेचते हैं। जिनकी जांच एवं आइडेंटिफिकेशन किया जाना चाहिए। पुलिस की मानव तस्करी यूनिट को इस पर ध्यान देना होगा।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d